हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुईं इशरत जहां, भक्त व पुलिसकर्मी भिड़े

हावड़ा : प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी डबसन रोड स्थित संकटमोचन बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ हुआ, लेकिन तस्वीर कुछ अलग थी. वैसे से भक्तों की भीड़ पिछले दो मंगलवार की तरह ही उमड़ी थी, लेकिन इस बार के हनुमान चालीसा पाठ में सभी की निगाहें एक भक्त पर ही टिकी […]

हावड़ा : प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी डबसन रोड स्थित संकटमोचन बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ हुआ, लेकिन तस्वीर कुछ अलग थी. वैसे से भक्तों की भीड़ पिछले दो मंगलवार की तरह ही उमड़ी थी, लेकिन इस बार के हनुमान चालीसा पाठ में सभी की निगाहें एक भक्त पर ही टिकी रही.

तीन तलाक के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन करनेवाली इशरत जहां खुद भक्तों के बीच हनुमान चालीसा की पुस्तक बांटीं और फिर मंदिर के सामने बैठ विधिवत पाठ भी किया. इशरत ने कहा कि सभी धर्म का सम्मान होना चाहिए. हालांकि इशरत पुलिस के रवैये पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हनुमान भक्तों के साथ बेवजह बल का प्रयोग किया. यह पुलिस की दादागीरी है.

डबसन रोड पर नहीं हुआ ट्रैफिक बंद
मालूम रहे कि पिछले दो मंगलवार से पाठ के समय पुलिस को तैनात किया जाता था. सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर के सामने डबसन रोड पर त्रिपाल बिछाकर बैठते थे. लगभग 20 से 25 मिनट तक डबसन रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहता था लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ. पुलिस ने डबसन रोड पर ट्रैफिक बंद करने से इंकार कर दिया. मंगलवार शाम चार बजे भक्तों की भीड़ उमड़ी. मंदिर के सामने डबसन रोड को डिवाइडर की सहायता से दो भागों में किया गया, ताकि एक तरफ भक्त पाठ कर सकें और दूसरी तरफ से वाहनो‍ं का आवागमन जारी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >