कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में शुक्रवार को चित्रकार शुभप्रसन्ना से सीबीआइ अधिकारियों ने पूछताछ की. वे सुबह करीब 11 बजे साल्टलेक के सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीबीआइ के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचे थे. उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गयी और उनका बयान रिकॉर्ड किया गया.
दो जुलाई को सीबीआइ की ओर से शुभप्रसन्ना को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था. जानकारी के अनुसार, शुभप्रसन्ना की देवकृपा व्यापार प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी थी. कंपनी का अपना एक टेलीविजन चैनल भी था जिसे सारधा समूह को बेच दिया गया था. सीबीआइ ने उसी मामले में उनसे पूछताछ की.
