मानसून आने पर भी बारिश नदारद

कोलकाता : विलंब से होने पर भी औपचारिक तौर पर मानसून बंगाल में आ गया है. दक्षिण बंगाल में खासी बारिश भी शुरू हो गयी है, लेकिन वर्षा ऋतु के आगमन पर भी दक्षिण बंगाल के लोगों को अभी भी बारिश नसीब नहीं हो पा रही है. बीच में छिटपुट बारिश हुई भी, लेकिन वह […]

कोलकाता : विलंब से होने पर भी औपचारिक तौर पर मानसून बंगाल में आ गया है. दक्षिण बंगाल में खासी बारिश भी शुरू हो गयी है, लेकिन वर्षा ऋतु के आगमन पर भी दक्षिण बंगाल के लोगों को अभी भी बारिश नसीब नहीं हो पा रही है. बीच में छिटपुट बारिश हुई भी, लेकिन वह फिर ऐसे गायब हुई, मानो आयी ही नहीं थी.

ऐसे में दक्षिण बंगाल के लोगों के सामने यह सवाल उमड़ रहा है कि आखिर बारिश उन्हें कब नसीब हो सकेगी, लेकिन अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो रविवार यानी 30 जून से दक्षिण बंगाल में बारिश अपने पूरे जलाल में आयेगी. विभाग के मुताबिक रविवार से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. आमतौर पर आठ जून को पश्चिम बंगाल में बारिश आ सकती है, लेकिन इस सीजन मानसूनी हवाओं के विलंब से आने की वजह से बारिश के आने में भी देरी हुई.

राज्य में 21 जून को वर्षा ऋतु ने प्रवेश किया, लेकिन इसके बाद उत्तर बंगाल के जिलों में बारिश शुरू होने पर भी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकतर हिस्सों में वर्षा नदारद रही. बारिश के आने पर भी मानसूनी हवाओं के कमजोर रहने की वजह से दक्षिण बंगाल बारिश से वंचित था, लेकिन मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव तैयार हो रहा है. इसकी वजह से आंध्र प्रदेश व ओडिशा के तट पर एक चक्रवात के बनने की संभावना है. निम्न दबाव तथा चक्रवात से शक्ति अर्जित करके मानसूनी हवाएं अपनी शक्ति बढ़ायेंगी, जिससे बारिश होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >