सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी दबोचा गया

कोलकाता : यहां भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपी सेना के ग्रुप डी का कर्मचारी है. उस पर पोस्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला […]

कोलकाता : यहां भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

आरोपी सेना के ग्रुप डी का कर्मचारी है. उस पर पोस्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह शनिवार शाम को लड़की के घर पर उस समय हुई जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. नाबालिग के पिता भी सेना के ही कर्मचारी हैं. आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >