पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया से दुर्व्यवहार

घटना के आरोप में सात गिरफ्तार कोलकाता : महानगर में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न उठा. गत सोमवार की रात को पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया और मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार किया गया. इस घटना की व्यथा उन्होंने फेसबुक पर साझा की. घटना के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार […]

घटना के आरोप में सात गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न उठा. गत सोमवार की रात को पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया और मॉडल उशोषी सेनगुप्ता से दुर्व्यवहार किया गया. इस घटना की व्यथा उन्होंने फेसबुक पर साझा की. घटना के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के शेख रहित, फरदीन खान, शेख सबीर अली, शेख गनी, शेख इमरान अली, शेख वसीम और आतिफ खान हैं.
गत सोमवार की रात को उशोषी सेनगुप्ता व उनका एक पुरुष मित्र महानगर स्थित एक पांच सितारा होटल से एक कैब में सवार हो घर लौट रहे थे. रात करीब 11.40 बजे एक्साइड मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल की भिड़ंत उनके कैब से हो गयी. इसके बाद ही मोटरसाइकिल पर सवार हो कुछ युवक भी वहां पहुंच गये. आरोप है कि युवकों ने कैब के चालक से मारपीट की.
घटना का विरोध करने के साथ ही उशोषी ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकार्डिंग करना शुरू कर दिया. घटनास्थल के पास ही मैदान थाना है. भागकर उशोषी वहां गयीं. कथित तौर पर वहां कहा गया कि घटना जहां हुई है, वह इलाका भवानीपु्र थाने के अंतर्गत आता है. उशोषी के बार-बार आग्रह पर कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. उन्हें देखते ही आरोपी भाग निकले.
उसके बाद उशोषी अपने मित्र के साथ घर के लिए रवाना हो गयीं. अपने मित्र को घर छोड़कर वे आवास की ओर जा रही थीं, तभी प्रिंस अनवर शाह रोड के पास अचानक कुछ बाइक सवारों ने उनके वाहन को जबरन रुकवाया और उनसे दुर्व्यवहार किया. उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की. उशोषी की चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोग जुट गये और उन्हें देखते ही आरोपी भाग निकले. घटना की शिकायत चारू मार्केट थाना में की गयी है. बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >