पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर पर बम से हमला, दो की गयी जान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से एक बार फिर हिंसा की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ता खैरुद्दीन शेख और सोहेल राणा के घर पर बीती रात बम से हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ये […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से एक बार फिर हिंसा की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ता खैरुद्दीन शेख और सोहेल राणा के घर पर बीती रात बम से हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ये दोनों अपने घर पर थे जब इनपर हमला किया गया.

हमले को लेकर खैरुद्दीन के बेटे मिलन शेख ने बताया कि हम सो रहे थे, अचानक हमारे घर पर बमबारी की गयी. उन्होंने मेरे पिता को गोली मार दी थी. कुछ दिन पहले मेरे चाचा भी मारे गये. इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >