यदि कुछ ‘अवसरवादी” भाजपा में शामिल होते हैं तो इससे ‘कोई फर्क नहीं पड़ता”: तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को तवज्जो नहीं देते हुए बुधवार को कहा कि यदि कुछ अवसरवादी विधायक अपनी निष्ठा छोड़ते है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. तृणमूल कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भगवा पार्टी में शामिल होने वालों में से कुछ […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को तवज्जो नहीं देते हुए बुधवार को कहा कि यदि कुछ अवसरवादी विधायक अपनी निष्ठा छोड़ते है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

तृणमूल कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भगवा पार्टी में शामिल होने वालों में से कुछ को ऐसा करने की धमकी दी गई थी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने कहा, यदि एक या दो अवसरवादी विधायक भाजपा में शामिल हो जाते है तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. कुछ अवसरवादी हैं और इनमें से कुछ को ऐसा करने के लिए धमकाया गया था.

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायकों एवं नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. बुधवार को तृणमूल विधायक मोनीरूल इस्लाम भाजपा में शामिल हो गए.

मंगलवार को भी तृणमूल के दो विधायक और तृणमूल के 50 से अधिक पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे. शामिल हुए विधायकों में भाजपा नेता मुकुल रॉय के पुत्र शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >