राजीव कुमार पर फैसले को लेकर कोलकाता पुलिस के कर्मियों में उदासी

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कोलकाता पुलिस के कुछ कर्मियों का मन इन दिनों उदास हैं. इतना ही नहीं, उनके साथ काम करनेवाले कुछ वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के चेहरे पर भी मायूसी छायी है. उत्तर कोलकाता में एक थाने के प्रभारी […]

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कोलकाता पुलिस के कुछ कर्मियों का मन इन दिनों उदास हैं. इतना ही नहीं, उनके साथ काम करनेवाले कुछ वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के चेहरे पर भी मायूसी छायी है. उत्तर कोलकाता में एक थाने के प्रभारी का कहना है कि कोलकाता पुलिस के आयुक्त रहने के दौरान कई बार उनसे मुलाकात हुई थी.

वह पुलिसकर्मियों के खुद की तकलीफ को समझते थे, काम करने में होनेवाली कठिनाई को सुलझाते थे. पुलिस परिवार का मुखिया बन कर वह हमेशा साथ रहते थे. वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी का कहना है कि वह एक मार्गदर्शक थे. किसी भी अपराधिक मामले को कैसे सुलझाया जाये, इस बारे में काफी सटिक मार्गदर्शन करते थे.निजी जिंदगी में भी वह एक सच्चे और अच्छे इंसान हैं.
ज्ञात हो कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में जिक्र किया है कि इसके पहले सीबीआइ और राजीव कुमार को कहा गया था कि शिलांग की ठंडी वादियों में जाकर दोनों ठंडे दिमाग से समस्या सुलझायें. लेकिन कई बार कोशिश के बावजूद समस्या का हल वे नहीं निकाल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >