कोलकाता : चुनाव से पहले शहर में बेचने आये थे हथियार, दो गिरफ्तार

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले महानगर में अशांति फैलाने के इरादे से हथियार बेचने आये दो हथियार सौदागरों को बेलियाघाटा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि मान्ना (54) और खोकन दास उर्फ विजय (50) है. रवि हावड़ा के बागनान का और खोकन बेलियाघाटा का रहनेवाला है. दोनों को […]

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले महानगर में अशांति फैलाने के इरादे से हथियार बेचने आये दो हथियार सौदागरों को बेलियाघाटा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि मान्ना (54) और खोकन दास उर्फ विजय (50) है. रवि हावड़ा के बागनान का और खोकन बेलियाघाटा का रहनेवाला है. दोनों को मंगलवार रात 11.30 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया. इनके पास से पांच सिंगल शॉटर फायर आर्म्स जब्त किया गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में कोलकाता में होनेवाले चुनाव के पहले शहर में हथियार बेचने का प्रयास किया जा रहा है. कुछ हथियार तस्कर इसके लिए इकट्ठा होने वाले हैं. इस जानकारी के बाद लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) के पुलिसकर्मी इलाके की गतिविधियों पर गुप्त निगरानी रख रहे थे.

मंगलवार रात 11.30 बजे के करीब अचानक बेलियाघाटा में एक गुप्त ठिकाने से बेलियाघाटा थाने की पुलिस के साथ मिलकर रवि व खोकन को संदेह के आधार पर पकड़ा गया.

जांच में उनके पास से पांच हथियार जब्त किये गये. इन दोनों सप्लायरों से जो लोग हथियार खरीदने वाले थे, वे मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस हथियार खरीदने वाले लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >