मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यासागर कॉलेज पहुंचे शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी

आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेहला में चुनावी सभा के दौरान चुनावी सभा को संबोधन के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कलकत्ता यूनिवर्सिटी व विद्यासागर कॉलेज में हुए हमले के बाद परिस्थिति की जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभा मंच से शिक्षा मंत्री पार्थ […]

आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेहला में चुनावी सभा के दौरान चुनावी सभा को संबोधन के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कलकत्ता यूनिवर्सिटी व विद्यासागर कॉलेज में हुए हमले के बाद परिस्थिति की जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभा मंच से शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी व मंत्री निर्मल माझी को तुरंत वहां जाने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही राज्य के शिक्षा मंत्री कलकत्ता यूनिवर्सिटी व विद्यासागर कॉलेज पहुंचे और वहां हमले के बाद क्षतिग्रस्त मूर्ति व परिसर के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया. इस मौके पर भाजपा समर्थकों द्वारा कथित रूप से किये गये हमले की घटना की निंदा करते हुए कहा कि बंगाल में इस प्रकार की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. जो लोग ईश्वर चंद्र विद्यासागर के अवदान के बारे में नहीं जानते, वैसे लोग ही उनकी मूर्ति को तोड़ सकते हैं.
इस घटना का शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग जवाब देंगे. उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती ही हैं, यह पार्टी यहां दंगा फैलाना चाहती है और इसलिए यहां ऐसे हंगामे किये जा रहे हैं. इस प्रकार की घटना की जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है. उन्होंने कहा कि हमले से कॉलेज में क्या नुकसान हुआ है, इसे लेकर बैठक की जायेगी और हमला करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >