भाजपा उम्मीदवार ने तृणमूल जिला नेता के साथ खाया खाना, चर्चा का बाजार गर्म

पानागढ़ : यादवपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रार्थी अनुपम हाजरा सोमवार को अपने पैतृक निवास बोलपुर में मतदान करने पहुंचे. इस दौरान वह बोलपुर श्री नंदा स्कूल के 165 नंबर बूथ में अपना वोट दिया. तृणमूल के जिलाध्यक्ष अनुव्रत मंडल के नकुलदाना के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. वोट देने […]

पानागढ़ : यादवपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रार्थी अनुपम हाजरा सोमवार को अपने पैतृक निवास बोलपुर में मतदान करने पहुंचे. इस दौरान वह बोलपुर श्री नंदा स्कूल के 165 नंबर बूथ में अपना वोट दिया.

तृणमूल के जिलाध्यक्ष अनुव्रत मंडल के नकुलदाना के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. वोट देने के बाद वह तृणमूल पार्टी कार्यालय में अनुव्रत मंडल के पास पहुंचे तथा उनके साथ दोपहर में भोजन किया. इस विषय को लेकर मीडिया में कयास शुरू हो गए हैं.

बताया जाता है कि पूर्व में बोलपुर लोकसभा से तृणमूल सांसद अनुपम हाजरा का पार्टी में विवाद होने के कारण पार्टी से अलग हो गए थे. इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >