भारती जैनानी, कोलकाता : राज्य का का बारासात इलाका चावल, आलू, नारियल व कपास से जुड़े कारोबार के लिए प्रसिद्ध है. इलाके में शिक्षा का भी विस्तार हुआ है. राजनीतिक इतिहास में यह संसदीय क्षेत्र ज्यादातर समय वामपंथी दलों के पास ही रहा है, जहां से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और फाॅरवर्ड ब्लॉक के प्रतिनिधि संसद पहुंचते रहे हैं.
बारासात : तृणमूल ने फिर किया काकोली पर भरोसा
भारती जैनानी, कोलकाता : राज्य का का बारासात इलाका चावल, आलू, नारियल व कपास से जुड़े कारोबार के लिए प्रसिद्ध है. इलाके में शिक्षा का भी विस्तार हुआ है. राजनीतिक इतिहास में यह संसदीय क्षेत्र ज्यादातर समय वामपंथी दलों के पास ही रहा है, जहां से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और फाॅरवर्ड ब्लॉक के प्रतिनिधि […]

बारासात लोकसभा सीट पर वाममोर्चा और कांग्रेस के बीच आमतौर पर मुकाबला रहा है, लेकिन पिछले दो आम चुनावों में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा बना हुआ है.
यहां की कद्दावर तृणमूल सांसद डॉ काकोली घोष दस्तीदार बारासात लोकसभा सीट पर 2009 व 2014 की विजयी उम्मीदवार रही हैं. इस बार चुनाव मेें इनकी टक्कर भाजपा व कांग्रेस से मानी जा रही है.
बारासात सीट के लिए चुनावी मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, वाममोर्चा, भाजपा व कांग्रेस के बीच में है. इनके अलावा कई अन्य क्षेत्रीय पार्टियां भी मैदान में हैं. वर्तमान सांसद डॉ काकोली घोष दस्तीदार फिर से मैदान में हैं.
इस सांसद ने 2014 के लोकसभा चुनाव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआइएफबी) की उम्मीदवार मुर्तजा हुसैन को हराकर जीत हासिल की थी. इस बार भाजपा की ओर से डॉ मृणाल कांति देबनाथ, एआइएफबी के हरिपद विश्वास व कांग्रेस की ओर से सुब्रत (राशु) दत्ता चुनावी मैदान में हैं.
यहां मतदान सातवें चरण में यानी 19 मई को होगा. नतीजे की घोषणा 23 मई को होगी. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 22 अप्रैल से शुरू होगा, जो 29 अप्रैल तक चलेगा. 30 अप्रैल को नामांकनों की जांच की जायेगी. नामांकन वापस लेने के लिए अंतिम तिथि दो मई है.
एक नजर में बारासात लोकसभा केंद्र
इस क्षेत्र में कुल 12,26,654 मतदाता हैं. इनमें से 5,86,579 महिलाएं हैं एवं 6,40,075 पुरुष हैं. इस इलाके में अैासतन साक्षरता दर 90.42 प्रतिशत है. पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ काकोली घोष दस्तीदार को 525,387 वोट, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मुर्तजा हुसैन को 352,246 वोट मिले थे.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के पीसी सरकार जूनियर को 296,608 वोट व कांग्रेस से रिजू घोषाल को 40,660 वोट हासिल हुए थे.
वहीं, बहुजन समाज पार्टी से सुकुमार बाला को 12,178 वोट मिले थे. इस संसदीय क्षेत्र में मध्यमग्राम, देगंगा, बारासात, अशोकनगर, हाबरा, बिधाननगर, राजारहाट व न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं.