कनाडा में नौकरी के बहाने ठगी, प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस कोलकाता : कनाडा में बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें ठगनेवाले गिरोह के एक और सदस्य को लालबाजार के साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन है. इसके पहले इस […]

इससे पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

कोलकाता : कनाडा में बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें ठगनेवाले गिरोह के एक और सदस्य को लालबाजार के साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन है. इसके पहले इस मामले में निर्मल्य राय उर्फ बापी नामक युवक को गिरफ्तार किया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक निर्मल्य से पूछताछ कर पुलिस मुजफ्फर हुसैन तक पहुंची. इसके बाद उसके बयान के आधार पर सर सैयद अहमद रोड में स्थित उसके घर में छापेमारी कर 38 एटीएम कार्ड, खाली प्लास्टिक कार्ड, 15 चेकबुक, 7500 रुपये नगदी व छह मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. इससे पहले इस मामले में पुलिस दो लाख 12 हजार 900 रुपये नगदी जब्त करने के साथ इनके बैंक अकाउंट में जमा 17 लाख रुपये जब्त कर लिये हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गिरोह के हाथों 4.5 लाख रुपये गंवाने के बाद कौस्तव राय नामक एक युवक ने लालबाजार के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. जांच में पुलिस को इनके पास से जितने रुपये व एटीएम कार्ड मिले, उससे स्पष्ट होता है कि इस गिरोह ने काफी बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाया था. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >