संपत्ति अपने नाम कर बुजुर्ग पिता को किया बेघर

कोलकाता : एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति अपने नाम लिखवाने के बाद अपने बुजुर्ग पिता को दर-दर की ठोंकरें खाने के लिए छोड़ दिया. घटना दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप की है. पीड़ित का नाम संतोष दास बताया गया है. इसके बाद काकद्वीप स्टेशन के समीप फुटपाथ पर पहुंचे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने […]

कोलकाता : एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति अपने नाम लिखवाने के बाद अपने बुजुर्ग पिता को दर-दर की ठोंकरें खाने के लिए छोड़ दिया. घटना दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप की है. पीड़ित का नाम संतोष दास बताया गया है. इसके बाद काकद्वीप स्टेशन के समीप फुटपाथ पर पहुंचे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें काकद्वीप सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं अस्पताल के निरीक्षक ने हैम रेडियो के स्वयंसेवकों से संपर्क कर उनके परिजनों की खोज आरंभ की. मगर उसके परिजनों ने उसे अपने घर लाने से इंकार कर दिया. आखिरकार हैम रेडियो, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष अंबरीश नाग विश्वास ने पहल कर हाडवुड प्वांइट थाने से संपर्क किया और थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी, लेकिन संतोष दास के परिजनों ने फिर भी उनको घर लाने से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >