चुनाव आयोग ने जब्त की 55 लाख रुपये की नकदी

कोलकाता : राज्य के अलीपुरद्वार जिले के जयगांव क्षेत्र में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले अब तक चार लोगों से 54.87 लाख रुपये की नकदी जब्त की है. अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि राज्य पुलिस और उड़ान दस्तों ने यह […]

कोलकाता : राज्य के अलीपुरद्वार जिले के जयगांव क्षेत्र में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले अब तक चार लोगों से 54.87 लाख रुपये की नकदी जब्त की है. अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि राज्य पुलिस और उड़ान दस्तों ने यह नकदी जब्त की.

आयोग ने राज्य के विभिन्न जिलों से 59 हथियार, 235 गोला बारूद के अलावा 6,757 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और 2,676 किलोग्राम जिलेटिन स्टिक पाउडर भी बरामद किया. बसु ने बताया कि 3,782 लीटर शराब भी बरामद की गयी. राज्य में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. उधर, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.

अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी, जो 25 मार्च तक चलेगी. नामांकन पत्रों की छंटनी 26 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >