आंध्र व तेलंगाना से गिरफ्तार हुए तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी

कोलकाता : तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी को कोलकाता पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम मिलन जाना (27) है, उसे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके एक और साथी विश्वजीत दास (27) को तेलेंगाना से गिरफ्तार किया. […]

कोलकाता : तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी को कोलकाता पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम मिलन जाना (27) है, उसे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके एक और साथी विश्वजीत दास (27) को तेलेंगाना से गिरफ्तार किया. दोनों प्रगति मैदान इलाके के धापा व हाटगछिया के रहनेवाले हैं.

कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि कत्ल की घटना के बाद दोनों इलाके से फरार हो गये थे. इधर हत्या मामले की सुनवाई करते हुए सियालदह के एसीजेएम कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी.
अचानक उन्हें दोनों आरोपियों के आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में दो अलग जगहों में छिपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद कोलकाता पुलिस की होमेशाइड विभाग व एआरएस ने संयुक्त अभियान चला कर आंध्रा के पेडाक्कन पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया. दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >