भाजपा पर चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने का लगाया आरोप : तृणमूल

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रचार वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल कर उसने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है. तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘डिस्लेक्सिया के पीड़ित बच्चों के प्रति असंवेदनशील होने के बाद […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रचार वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल कर उसने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है. तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘डिस्लेक्सिया के पीड़ित बच्चों के प्रति असंवेदनशील होने के बाद भाजपा ने एक बार फिर वही किया. राजनीतिक प्रचार की म्यूजिक वीडियो में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का इस्तेमाल. चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन. भारत को धोखा देना, वोट के लिए कितने उतावले हैं?’

प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने समर्थकों से ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लेने को कहा था. उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था, ‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं. भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है.’

उन्‍होंने कहा कि भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है. आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’.’ उन्होंने इस संदेश के प्रचार के लिए तीन मिनट का एक वीडियो भी जारी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >