पार्क स्ट्रीट : स्कूली बच्चों को गांजा बेचनेवाली गिरफ्तार

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट व उसके आसपास के इलाकों में नशीले ड्रग्स बेचने के आरोप में लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक महिला को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. महिला का नाम मुन्नी दास (48) है. वह पार्क स्ट्रीट इलाके के एपीसी रोड की रहनेवाली है. उसके पास से तीन किलो गांजा जब्त […]

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट व उसके आसपास के इलाकों में नशीले ड्रग्स बेचने के आरोप में लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक महिला को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. महिला का नाम मुन्नी दास (48) है. वह पार्क स्ट्रीट इलाके के एपीसी रोड की रहनेवाली है. उसके पास से तीन किलो गांजा जब्त किया गया है.

बाजार में इसकी कीमत तीन लाख रुपये से ज्यादा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिल रही थी कि पार्क स्ट्रीट व इसके आसपास के इलाकों में एक महिला अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बाहर छात्रों को गांजा बेच रही है. कई छात्र चोरी-छिपे इस महिला से गांजा खरीदने के कारण नशे के आदी होते जा रहे हैं.

इस जानकारी के बाद लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम सफेद पोशाक में कुछ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी. अचानक मंगलवार सुबह एक महिला को गांजा बेचते हुए रंगेहाथों पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >