खड़गपुर : सांकराइल में तृणमूल-भाजपा समर्थकों में संघर्ष, तीन घायल

खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत सांकराइल में रविवार की रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गयी, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. मौके पर व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस मामले में सतर्कता बरत रही है. पुलिस के अनुसार सांकराइल थाना क्षेत्र के रगड़ा में रविवार की रात […]

खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत सांकराइल में रविवार की रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गयी, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. मौके पर व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस मामले में सतर्कता बरत रही है.
पुलिस के अनुसार सांकराइल थाना क्षेत्र के रगड़ा में रविवार की रात से तृणमूल व भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट की शुरुआत हुई. तृणमूल नेता व जिला समिति के महासचिव उज्जवल दत्ता और भाजपा अध्यक्ष सुखमय सत्पथी ने हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया. इस दौरान दोनों पक्षों ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और दलीय ध्वज और पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया. मारपीट में भाजपा समर्थक महिला समेत तीन लोग घायल हुए. घायलों में एक को झाड़ग्राम अस्पताल जबकि दो अन्य को भांगाबेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सोमवार की सुबह से ही इलाके में तनाव था, लिहाजा विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर तैनात रही. पुलिस अधीक्षक अरिजीत सिन्हा ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >