कोलकाता : पत्नी ने रुपये नहीं दिये तो मार दिया चाकू

कोलकाता : पत्नी के रुपये देने से इनकार करने पर पति ने धारदार चाकू से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके के केशव चंद्र सेन स्ट्रीट की है. जख्मी महिला का नाम चंदा दास है, जबकि उसपर […]

कोलकाता : पत्नी के रुपये देने से इनकार करने पर पति ने धारदार चाकू से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके के केशव चंद्र सेन स्ट्रीट की है. जख्मी महिला का नाम चंदा दास है, जबकि उसपर हमला करनेवाले पति का नाम राजू दास है.

इस घटना के बाद से राजू फरार है. खबर पाकर अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि राजू अक्सर शराब के नशे में घर में आकर पत्नी पर अत्याचार करता था. उससे रुपये भी मांगता था. इसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था.

रविवार रात को भी पत्नी से वह रुपये मांग रहा था, उसने रुपये देने से इनकार किया तो गुस्से में आकर वह धारदार चाकू से प्रहार कर जख्मी हालत में पत्नी को छोड़कर वहां से फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >