कोलकाता : एनबीए की स्वीकृति से फंड मिलने में सुविधा

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी की फैकल्टी काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा विभाग के विकास कार्यों के लिए नयी योजना बनायी जायेगी. मुख्य कोर्स के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिएशन की मंजूरी के लिए आवेदन किया जायेगा. काउंसिल के एक सदस्य ने बताया कि जादवपुर यूनिवर्सिटी के कई टॉप विभाग एनबीए के लिए आवेदन करने के लिए […]

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी की फैकल्टी काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा विभाग के विकास कार्यों के लिए नयी योजना बनायी जायेगी. मुख्य कोर्स के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिएशन की मंजूरी के लिए आवेदन किया जायेगा. काउंसिल के एक सदस्य ने बताया कि जादवपुर यूनिवर्सिटी के कई टॉप विभाग एनबीए के लिए आवेदन करने के लिए रुचि ले रहे हैं.

इस विषय में एनबीए की प्रमाणिकता के जरिये न केवल विभागों का विस्तार किया जा सकता है, बल्कि केंद्र से फंड व सहायता लेने में भी मदद मिलेगी. यह फंड लेने के लिए सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों के लिए एक्रीडिएशन अनिवार्य है. अनुसंधान कार्यों में फंड देने में एआइसीटीइ, काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च व इसरो जैसी एजेंसियां शामिल हैं. ये एजेंसियां विकास व अनुसंधान कार्यों के लिए सहायता करती हैं.

एनबीए की स्वीकृति मिलने से विश्वविद्यालयों को आर्थिक सहायता लेने में कोई समस्या नहीं होगी. एनबीए विशेष कोर्स, कक्षा, परीक्षा पैटर्न व विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर काम कर रहा है. इसी के आधार पर संस्थानों व विभागों का मूल्यांकन किया जाता है. प्रत्येक व्यवस्था के लिए एक टीम द्वारा निरीक्षण किया जायेगा. इसके बाद ही आवेदन पर स्वीकृित दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >