कोलकाता : सीबीआइ कुणाल घोष से भी करेगी पूछताछ

कोलकाता : सीबीआइ ने सारधा मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित पूर्व राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को शिलॉन्ग बुलाया है. सीबीआइ का कहना है कि कुणाल घोष ने सारधा मामले की जांच में जो कागजात सीबीआइ को सौंपे हैं, उस मामले में फिर से पूछताछ की जरूरत है. इसके कारण कुणाल घोष […]

कोलकाता : सीबीआइ ने सारधा मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित पूर्व राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष को शिलॉन्ग बुलाया है. सीबीआइ का कहना है कि कुणाल घोष ने सारधा मामले की जांच में जो कागजात सीबीआइ को सौंपे हैं, उस मामले में फिर से पूछताछ की जरूरत है.

इसके कारण कुणाल घोष को रविवार को शिलॉन्ग में सीबीआइ दफ्तर आने का निर्देश दिया गया है. सारधा मामले की जांच के लिए सीबीआइ द्वारा गठित स्पेशल 10 सदस्यीय टीम भी इस दौरान कुणाल घोष से पूछताछ कर सकती है.
वहीं इस नोटिस के जवाब में कुणाल घोष ने कहा : मुझे सीबीआइ द्वारा भेजा गया नोटिस प्राप्त हुआ है. मुझे इस शर्त पर ही जमानत मिली थी कि मैं इस मामले की जांच में सीबीआइ की हर संभव मदद करूंगा, लिहाजा मैं सीबीआइ के नोटिस मिलने के बाद शिलॉन्ग जाने के लिए बाध्य हूं. मैं तय दिन व समय पर शिलॉन्ग पहुंच कर सीबीआइ की जांच में हर संभव मदद करूंगा.
पैरा-टीचर्स के लिए विशेष कोर्स
कोलकाता. राज्य के अनुदान प्राप्त स्कूलों के अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए सरकार ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा के लिए कुछ राहत प्रदान की है. इसके प्रतिशत की कटाैती की गयी है. सरकार के इस फैसले से काफी कम वेतन पर काम करनेवाले पैरा-टीचर्स संतुष्ट हैं. इस विषय में पश्चिम बंगाल प्राथिमक शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कई स्कूलों में पैरा-टीचर्स पढ़ा रहे हैं.
ये सभी शिक्षक डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के जरिये प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इस कोर्स के लिए अब आधी फीस देनी होगी. गत सप्ताह बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिस में इसकी जानकारी देते हुए सभी आवेदकों को समय पर आवेदन करने को कहा गया है. दो साल का यह डिप्लोमा कोर्स ओपेन व डिस्टेंस लर्निंग के जरिये अप्रशिक्षित पैरा-टीचर्स के लिए किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >