कोलकाता : विश्व बांग्ला कॉन्वेंशन सेंटर के होटल में लगी आग

कोलकाता : विधाननगर के राजारहाट स्थित विश्व बांग्ला कॉन्वेंशन सेंटर के चार नंबर गेट के अंदर स्थित एक होटल में गुरुवार शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने से वहां ठहरे लोग भयभीत हो गये. तुरंत घटना की जानकारी दमकल को दी गयी. खबर पाकर मौके पर दमकल के दो इंजन पहुंचे और आधे घंटे […]

कोलकाता : विधाननगर के राजारहाट स्थित विश्व बांग्ला कॉन्वेंशन सेंटर के चार नंबर गेट के अंदर स्थित एक होटल में गुरुवार शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने से वहां ठहरे लोग भयभीत हो गये. तुरंत घटना की जानकारी दमकल को दी गयी. खबर पाकर मौके पर दमकल के दो इंजन पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पाया.

दमकल सूत्रों के मुताबिक, घटना शाम 5.30 बजे की है. आग होटल के नौ मंजिले पर लगी थी. बताया जाता है कि इस दौरान विश्व बांग्ला कॉन्वेंशन सेंटर में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का कार्यक्रम चल रहा था जहां सीएम सहित तमाम उद्योगपति उपस्थित थे. दमकल अधिकारियों ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है. तुरंत आधे घंटे के अंदर ही उसे बुझा दिया गया. इसमें किसी तरह के हताहत की कोई सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >