मालदा : सपा नेता अमातुल्लाह भाजपा में शामिल

मालदा : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्य नेता मो. अमातुल्लाह के नेतृत्व में रतुआ से लगभग सौ पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा में शामिल हो गये. इसके अलावा रतुआ-1 और दो नंबर ब्लॉक के विभिन्न इलाकों से भी कांग्रेस एवं तृणमूल के कई कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा में शामिल हुये. यह जानकारी भाजपा के […]

मालदा : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्य नेता मो. अमातुल्लाह के नेतृत्व में रतुआ से लगभग सौ पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा में शामिल हो गये. इसके अलावा रतुआ-1 और दो नंबर ब्लॉक के विभिन्न इलाकों से भी कांग्रेस एवं तृणमूल के कई कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा में शामिल हुये. यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीत मिश्र ने दी.

मंगलवार दोपहर को मालदा शहर के पुड़ाटुली स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के जरिये दुसरे दलों से लोग भाजपा में शामिल हुये. संजीत मिश्र ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी के राज्य नेता अमातुल्लाह के साथ दस हजार लोगों को भाजपा में शामिल होना था, लेकिन कार्यालय में इतना बड़ा कार्यक्रम संभव नहीं हुआ. जल्द ही रतुआ में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित कर दूसरे दलों से लोगों को शामिल किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >