कोलकाता : ब्रिगेड सभा से पहले ही माकपा कार्यकर्ताओं को मिल रही हैं धमकियां

कोलकाता : तीन फरवरी को माकपा की ब्रिगेड सभा से पूर्व ही कार्यकर्ताओं कोधमकियां दी जा रही हैं. शासक दल के लोग अत्याचार करते हुए हमला कर रहे हैं. आमलोगों को ब्रिगेड सभा में नहीं जाने के लिए धमकियां दी जा रही हैं. मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिला माकपा के सचिव पलाश दास ने […]

कोलकाता : तीन फरवरी को माकपा की ब्रिगेड सभा से पूर्व ही कार्यकर्ताओं कोधमकियां दी जा रही हैं. शासक दल के लोग अत्याचार करते हुए हमला कर रहे हैं. आमलोगों को ब्रिगेड सभा में नहीं जाने के लिए धमकियां दी जा रही हैं. मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिला माकपा के सचिव पलाश दास ने ऐसा ही आरोप लगाया.

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दत्तपुकुर में ब्रिगेड सभा के लिए प्रचार सभा के दौरान माकपाइयों पर हमला किया गया. दमदम में भी दीवार लेखन के दौरान पार्टी दफ्तर पर हमला करते हुए कार्यकर्ताओं को पीटा गया. उन्होंने तृणमूल की ब्रिगेड सभा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता की ब्रिगेड सभा में लोग नहीं गये थे, बल्कि अधिकांश लोग पिकनिक करके घर लौट गये. वहीं, माकपा की सभा में ऐसा नहीं होगा.

इधर, माकपा के आरोपों को खारिज करते हुए बारासात नगरपालिका के वाइस चेयरमैन अशानी मुखोपाध्याय ने कहा कि माकपा को पता है कि उनकी ब्रिगेड सभा में लोग नहीं आयेंगे, इसलिए ऐसे गलत आरोप लगाकर गुमराह किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >