कोलकाता : टाला इलाके में नौसिखिये चालक ने ली एक जान

कोलकाता : गाड़ी चलाना सीखने के दौरान नौसिखिये चालक के वाहन की चपेट में आकर एक राहगीर की मौत हो गयी. घटना उत्तर कोलकाता के टाला थाना अंतर्गत ताराशंकर सरणी की है. मृत व्यक्ति का नाम कमलेश मंडल (42) है. खबर पाकर टाला थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला […]

कोलकाता : गाड़ी चलाना सीखने के दौरान नौसिखिये चालक के वाहन की चपेट में आकर एक राहगीर की मौत हो गयी. घटना उत्तर कोलकाता के टाला थाना अंतर्गत ताराशंकर सरणी की है. मृत व्यक्ति का नाम कमलेश मंडल (42) है. खबर पाकर टाला थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि समीर उर्फ रंजीत को उसका दोस्त गाड़ी चलाना सिखा रहा था.

इसी समय अचानक नियंत्रण खोने से गाड़ी की रफ्तार बढ़ गयी और गाड़ी कमलेश को कुचलते हुए आगे निकल गयी, तुरंत उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी चालक समीर उर्फ रंजीत को गिरफ्तार कर लिया. लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी तरह से इलाके में गाड़ी सीखने के दौरान जीत विश्वास नामक एक अन्य युवक की भी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >