सड़े चावल को लेकर आंगनबाड़ी में अभिभावकों का प्रदर्शन

हावड़ा : चावल की क्वालिटी खराब आैर उसमें कीड़ा होने के कारण अभिभावकों ने आंगनबाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन किया. घटना जगाछा थाना अंतर्गत मौखाली स्थित आंगनबाड़ी की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अभिभावक स्कूल पहुंचे आैर चावल का बस्ता दिखाने की मांग की. आंगनबाड़ी कर्मचारी ने बस्ता दिखाने से इनकार कर दिया. इसके […]

हावड़ा : चावल की क्वालिटी खराब आैर उसमें कीड़ा होने के कारण अभिभावकों ने आंगनबाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन किया. घटना जगाछा थाना अंतर्गत मौखाली स्थित आंगनबाड़ी की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अभिभावक स्कूल पहुंचे आैर चावल का बस्ता दिखाने की मांग की.
आंगनबाड़ी कर्मचारी ने बस्ता दिखाने से इनकार कर दिया. इसके बाद गुस्साये अभिभावक झुंड बनाकर रसोई घर घुसे आैर चावल का बस्ता खोल दिया. अभिभावकों के अनुसार, चावल सड़ा हुआ था आैर उसमें कीड़ा लगा था. अभिभावकों ने चावल के बस्ते को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया.
आरोप है कि पिछले कई महीनों से मिड डे मील में सड़ा हुआ चावल बच्चों को दिया जा रहा था. प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची आैर अभिभावकों को शांत कराया. घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दी गयी है. आखिर सड़ा हुआ चावल मिड डे मील के लिए कैसे भेजा गया, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >