कोलकाता : आतिशबाजी के दौरान विस्फोट, 20 जख्मी

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके में स्थानीय एक क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी के दौरान हुए विस्फोट में 20 लोग जख्मी हो गये. घायलों को कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, प्रति […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके में स्थानीय एक क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी के दौरान हुए विस्फोट में 20 लोग जख्मी हो गये. घायलों को कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, प्रति वर्ष की तरह स्थानीय क्लब के कार्यक्रम के दौरान इस बार आतिशबाजी का आयोजन किया गया था. इसी क्रम में अधिक आतिशबाजी से विस्फोट हो गया और फिर मौजूद लोग भागने की कोशिश में कई पास के तालाब में कूद गये.
इधर, घटना को लेकर स्थानीय क्लब पर भी सवाल उठाया जा रहा है. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने हालांकि आठ लोगों के घायल होने की बात कही. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >