हावड़ा : ब्रिगेड सभा में ममता को प्रधानमंत्री बनाने की लेनी होगी शपथ : राजीव

हावड़ा : 19 जनवरी को होने जा रही ब्रिगेड सभा को सफल बनाने के लिए डोमजूर में मंत्री राजीव बनर्जी के नेतृत्व में सभा हुई.सभा को संबोधित करते हुए राजीव बनर्जी ने कहा कि ब्रिगेड की सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनाने की शपथ लेनी होगी. बतौर मुख्यमंत्री पूरा देश उनकी दक्षता को […]

हावड़ा : 19 जनवरी को होने जा रही ब्रिगेड सभा को सफल बनाने के लिए डोमजूर में मंत्री राजीव बनर्जी के नेतृत्व में सभा हुई.सभा को संबोधित करते हुए राजीव बनर्जी ने कहा कि ब्रिगेड की सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनाने की शपथ लेनी होगी. बतौर मुख्यमंत्री पूरा देश उनकी दक्षता को देख चुका है.
देश का अगला प्रधानंमत्री ममता बनर्जी को बनाना होगा. केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह डरनेवाली नहीं हैं. पूरा भारत ममता बनर्जी की काबिलियत को देख चुका है. आखिर किस तरह उन्होंने 34 साल के वाममोर्चा शासन को उखाड़ फेंका आैर वर्तमान में वह देश की सबसे काबिल मुख्यमंत्री हैं.
मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने जिस तरह बंगाल की रूपरेखा बदली है, निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री बनने के बाद वही काम वह देश के लिए करेंगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं आैर समर्थकों से अपील की कि वह 19 जनवरी की सभा में जरूर शामिल हों आैर ब्रिगेड की सभा को एतिहासिक बनायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >