कोलकाता : वैवाहिक भवनों में प्लास्टिक और थर्मोकॉल के व्यवहार पर रोक

कोलकाता : नये साल में दक्षिण दमदम नगरपालिका की ओर से नये साल में एक नया निर्देश जारी किया गया है. इसके तहत दक्षिण दमदम नगरपालिका अंतर्गत आनेवाले सभी वैवाहिक भवनों में प्लास्टिक और थर्मोकॉल की वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. प्लास्टिक या थर्मोकॉल इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई या […]

कोलकाता : नये साल में दक्षिण दमदम नगरपालिका की ओर से नये साल में एक नया निर्देश जारी किया गया है. इसके तहत दक्षिण दमदम नगरपालिका अंतर्गत आनेवाले सभी वैवाहिक भवनों में प्लास्टिक और थर्मोकॉल की वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
प्लास्टिक या थर्मोकॉल इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई या फिर जुर्माना वसूला जा सकता है. पार्षद देवाशीष बनर्जी ने बताया कि इस निर्देश का मूल उद्देश्य डेंगू से बचाव करना है. प्लास्टिक या थर्मोकॉल नालों में गिरने से नाले जाम हो जाते हैं, इससे डेंगू पनपता है. इसे रोकने के लिए यह नियम बनाया गया. इसका नये साल से सख्ती से पालन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >