कोलकाता : गूगल ने बाबुल सुप्रियो को मृत बताया, बाद में हटाया

कोलकाता : सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को मृत करार दिया था. खुद बाबुल सुप्रियो ने गूगल के डाटाबेस में अपनी मौत की जानकारी देखकर उसका मजाक उड़ाया. गूगल सर्च इंजन के डाटा बेस से मिली जानकारी से बाबुल के समर्थक हैरान थे, हालांकि श्री सुप्रियो के ट्वीट के […]

कोलकाता : सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को मृत करार दिया था. खुद बाबुल सुप्रियो ने गूगल के डाटाबेस में अपनी मौत की जानकारी देखकर उसका मजाक उड़ाया.
गूगल सर्च इंजन के डाटा बेस से मिली जानकारी से बाबुल के समर्थक हैरान थे, हालांकि श्री सुप्रियो के ट्वीट के बाद व समर्थकों द्वारा गूगल का ध्यान आकर्षित करने के बाद उनके डाटा बेस से मृत्यु का कॉलम हटा दिया गया है.
गूगल के डाटाबेस में कहा गया था कि बाबुल सुप्रियो का जन्म 15 दिसंबर,1970 को उत्तरपाड़ा में हुई है तथा 30 दिसंबर 2011 को कोलकाता में मृत्यु हो चुकी है, लेकिन हकीकत ये है कि वह बिल्कुल तंदुरुस्त हैं और खुद उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल से गूगल के डाटाबेस का फोटो शेयर करके उसका मजाक उड़ाया था.
श्री सुप्रियो ने ट्विटर में लिखा है : मैं गूगल सर्ज के रिजल्ट देख कर शॉक्ड हूं कि मेरी मृत्यु 30 दिसंबर, 2011 की हो चुकी है.क्या मैं लिखित में आपको दूं कि मैं जीवित हूं,क्या आप मुझे भगवान के वास्ते पुनर्जीवित करेंगे. जीवन बहुत ही सुंदर है. पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, मैं जीवित रहना चाहता हूं.
बाबुल सुप्रियो एक फेमस प्लेबैक सिंगर होने के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं, ऐसे में ये बड़ी हैरानी की बात है कि गूगल के डाटाबेस में उनके बारे में गलत जानकारी दर्ज है. श्री सुप्रियो द्वारा ट्वीट करने के लगभग साढ़े पांच घंटे के बाद गूगल सर्ज ने अपनी गलती में सुधार की और उनके डाटा से मृत्यु का कॉलम हटा दिया है.
कोलकाता : लोगों को जागरूक करने के लिए निकाल रहे हैं यात्रा
कोलकाता : बंगाल में भाजपा के गणतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर बाबुल सुप्रियो ने कहा, हम लोगों को जागरूक करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी ने उसे रथ यात्रा से जोड़ दिया है, क्योंकि हमलोग चाहते हैं कि बंगाल के सभी लोग अपने मतों का इस्तेमाल करें.
हम लोगों को वोट डालने को कह रहे हैं. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव से लेकर अभी तक 31 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है.
ममता सरकार ने हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में कई तरह की अफवाहें फैला रही हैं. उन्होंने रिजर्व बैंक को लेकर अफवाह फैला दिया है कि भाजपा वाले इसे बर्बाद कर देंगे. वहीं केंद्र सरकार की अमृत योजना को तृणमूल कांग्रेस की सरकार अपनी योजना बना कर चला रही है.
अमृत योजना के ब्रैकेट में बंगाल लिखवा दिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के नाम पर बंगाल में मारा-मारी होती थी. हमने भी लोगों की नाक तोड़ी है, हमारी भी टूटी है, लेकिन आज हालात बिगड़ते जा रहे हैं और इसके बावजूद ममता बनर्जी कभी ये नहीं कहेंगी कि राजनीतिक हत्याएं बंद होनी चाहिए.
उन्होंने कहा, हमने बंगाल में गाय, मंदिर, रामनवमी या मुहर्रम को मुद्दा नहीं बनाया. ममता बनर्जी सिर्फ 30 फीसदी के लिए राजनीति कर रही हैं, वो चाहती हैं कि अगर उनका वोट मिल जाये तो कुर्सी मिल जायेगी. बंगाली समझदार होते हैं, उसके बावजूद हम अभी तक विकसित नहीं हो पाये हैं. बंगाल के अंदर लेफ्ट ने जो 34 साल में किया था, उसका रिकॉर्ड ममता ने छह साल में ही तोड़ दिया.
एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ लोगों में भ्रम फैला रहा है. हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि विदेश में जो अल्पसंख्यक है, अगर वहां उनके बहुसंख्यक उन्हें परेशान कर रहे हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे, लेकिन अगर बहुसंख्यक ही वहां से हमारे यहां घुस जायेंगे तो कैसे होगा.
उन्होंने कहा कि 1971 में जब बांग्लादेश वाली जंग हुई तो करीब एक करोड़ लोग बांग्लादेश से हिंदुस्तान में आये, जिनमें लगभग 74 फीसदी बंगाल में आये थे. हमने देखा है कि कैसे वामपंथियों ने गंगा किनारे बांध बनाया था और रातोरात घुसपैठिये हमारे गांव में घुस आये थे. बचपन में हम उन्हीं के साथ फुटबॉल खेलते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >