कोलकाता : फोन पर रंगदारी मांगने का मामला, जेल में कैदी गब्बर और रमेश महतो से पूछताछ

कोलकाता : अलीपुर सेंट्रल जेल से बड़तल्ला इलाके के एक प्रमोटर को फोन कर उससे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में जुड़े आरोपियों से जेल में जाकर लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने पूछताछ की. शुक्रवार दोपहर को लालबाजार से पुलिस की एक टीम अलीपुर सेंट्रल जेल जाकर गब्बर और […]

कोलकाता : अलीपुर सेंट्रल जेल से बड़तल्ला इलाके के एक प्रमोटर को फोन कर उससे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में जुड़े आरोपियों से जेल में जाकर लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने पूछताछ की.
शुक्रवार दोपहर को लालबाजार से पुलिस की एक टीम अलीपुर सेंट्रल जेल जाकर गब्बर और रमेश महतो से दो घंटे पूछताछ की. इस दौरान दोनों ने फोन क्यों किया था, पीड़ित चेतन सिंह से उनका क्या संबंध है, इन सवालों के जवाब मांगे गये. इसके बाद पुलिस की टीम वापस जेल से बाहर निकल आयी.
इस संबंध में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी का कहना है कि अदालत में इसकी रिपोर्ट जमा देने के बाद जरूरत पड़े तो दोनों आरोपी को फिर से अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर फोन करने के पीछे के असली कारण के बारे में पता करेगी.
ज्ञात हो कि बड़तल्ला इलाके के दुर्गाचरण मित्रा स्ट्रीट के रहनेवाले चेतन सिंह को दो अनजान नंबरों से फोन आया और खुद को गब्बर व रमेश महतो बताकर उससे पांच लाख रुपये मांगे थे. बड़तल्ला थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >