अमित शाह की रथ यात्रा को ममता सरकार ने नहीं दी अनुमति

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की, कूचबिहार से प्रस्तावित ‘रथ यात्रा’ को अनुमति देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया है कि इससे सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. राज्य के महाधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता हाइकोर्ट को यह जानकारी दी. किशोर दत्ता ने अदालत को बताया कि कूचबिहार […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की, कूचबिहार से प्रस्तावित ‘रथ यात्रा’ को अनुमति देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया है कि इससे सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. राज्य के महाधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता हाइकोर्ट को यह जानकारी दी.

किशोर दत्ता ने अदालत को बताया कि कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार से भाजपा अध्यक्ष की प्रस्तावित रथ यात्रा को अनुमति देने से इन्कार कर दिया है. राज्य ने कहा है कि इस यात्रा से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. इस पर न्यायाधीश ने पूछा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

जवाब में भाजपा के वकील अनिंद्य मित्रा ने कहा कि कानून और व्यवस्था को बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. अनुमति से इन्कार का विरोध करने वाले भाजपा के पूरक हलफनामे का विरोध करते हुए महाधिवक्ता ने कहा कि या तो एक नयी याचिका दायर की जा सकती है या इसी याचिका में संशोधन किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >