मालदा : तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला, हत्या की कोशिश

मालदा : भाजपा का समर्थन नहीं करने के आरोप को लेकर इलाके के एक तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश का आरोप कुछ बदमाशों पर लगा है. मंगलवार रात यह घटना इंगलिश बाजार थाना के काजीग्राम ग्राम पंचायत के कमालपुर गांव में घटी है. हमले में घायल तृणमूल कार्यकर्ता को गंभीर रूप से […]

मालदा : भाजपा का समर्थन नहीं करने के आरोप को लेकर इलाके के एक तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश का आरोप कुछ बदमाशों पर लगा है. मंगलवार रात यह घटना इंगलिश बाजार थाना के काजीग्राम ग्राम पंचायत के कमालपुर गांव में घटी है.
हमले में घायल तृणमूल कार्यकर्ता को गंभीर रूप से जख्मी हालत में बरामद कर रात को ही मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसके सिर पर पांच टांके लगे है. घटना के बारे में स्थानीय भाजपा समर्थित चार बदमाशों के खिलाफ इंगलिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. घटना के बाद से आरोपी इलाके से फरार है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित तृणमूल कार्यकर्ता का नाम गुलाम शेख (35) है. आरोपी बन्या शेख सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. मंगलवार रात पुराने विवाद को लेकर तृणमूल कार्यकर्ता पर भाजपा समर्थक कुछ बदमाशों ने हमला किया है. वहीं पीड़ित तृणमूल कार्यकर्ता गुलाम शेख ने बताया है कि कुछ महीने पहले सभी आरोपी भाजपा में शामिल हो गये.
उसी समय से पीड़ित पर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव डाल रहे थे. लेकिन उसने प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इस पर आरोपियों के साथ गुलाम शेख का विवाद छिड़ गया. मंगलवार रात स्थानीय तृणमूल कार्यालय से घर लौटते समय रास्ते में उसे अकेला पाकर बांस व लाठी से उसपर वार कर दिया.
आरोपियों के बांस के वार से तृणमूल कार्यकर्ता का सिर फट गया. फिलहाल उसका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर भाजपा जिला महासचिव अजय गांगुली ने कहा कि पुराने किसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है. भाजपा का कोई भी समर्थक मामले से जुड़ा नहीं है. इंगलिश बाजार थाना आईसी पूर्णेंदु कुंडू ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >