महिला को 1.34 लाख रुपये का लगाया चूना, ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये बैंक अकाउंट से उड़ाये रुपये

कोलकाता : आॅनलाइन बैंकिंग के जरिये एक महिला के बैंक अकाउंट से 1.34 लाख रुपये निकाल लेने की घटना प्रकाश में आयी है. घटना पूर्व जादवपुर इलाके की है. पीड़ित महिला का नाम दिप्ता गुप्ता है और पीड़ित महिला एक नेत्र अस्पताल में बड़े पद पर कार्यरत है. घटना के खुलासे के बाद इसकी शिकायत […]

कोलकाता : आॅनलाइन बैंकिंग के जरिये एक महिला के बैंक अकाउंट से 1.34 लाख रुपये निकाल लेने की घटना प्रकाश में आयी है. घटना पूर्व जादवपुर इलाके की है. पीड़ित महिला का नाम दिप्ता गुप्ता है और पीड़ित महिला एक नेत्र अस्पताल में बड़े पद पर कार्यरत है. घटना के खुलासे के बाद इसकी शिकायत पूर्व जादवपुर थाने में दर्ज करायी गयी है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका एक निजी बैंक में अकाउंट है. उन्हें हाल ही में पता चला कि जुलाई महीने से उनके बैंक अकाउंट से अबतक कुल एक लाख 34 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं.
सारे रुपये ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निकाले गये हैं. बैंक में जाने पर पता चला कि किसी जॉश थॉमस ने उनके अकाउंट से यह रुपये निकाले हैं. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी शातिर व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >