कोलकाता : 62 मंजिली इमारत में लगी आग

कोलकाता : शेक्सपीयर सरणी थाना अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित कोलकाता की सबसे ऊंची निर्माणाधीन 62 तल्ले की इमारत ‘द 42’ में शनिवार शाम 5.05 बजे के करीब आग लग गयी. आग इमारत के 50 और 52 फ्लोर के मध्य लगी थी. इमारत में वेल्डिंग, इलेक्ट्रिक आदि का कार्य हो रहा था. कथित तौर पर […]

कोलकाता : शेक्सपीयर सरणी थाना अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित कोलकाता की सबसे ऊंची निर्माणाधीन 62 तल्ले की इमारत ‘द 42’ में शनिवार शाम 5.05 बजे के करीब आग लग गयी. आग इमारत के 50 और 52 फ्लोर के मध्य लगी थी. इमारत में वेल्डिंग, इलेक्ट्रिक आदि का कार्य हो रहा था. कथित तौर पर इमारत के बाहर लगाये जाने वाले नेट में आग लग गयी. दमकल विभाग के तीन इंजनों को घटनास्थल पर लाया गया. दमकल कर्मियों की तत्परता से शाम करीब 5.30 बजे आग नियंत्रित कर ली गयी.
मौके पर पहुंचे मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि आग नायलॉन के नेट में लगी थी. दमकल विभाग और पुलिस की तत्परता से इमारत में कार्य करने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस घटना से दमकल विभाग की चिंता बढ़ गयी है, क्योंकि उसके पास इतनी ऊंची इमारत में आग लगने से निपटने के संसाधन नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >