असहाय महिला की पुलिस ने की मदद, परिजनों से मिलाया

कोलकाता : बिहार के कटिहार जिले की एक असहाय व भूली भटकी महिला को न्यूटाउन थाना इलाके में देख कर विधाननगर की पुलिस ने उसकी मदद की. उसके घरवालों को सूचित किया और उन्हें बुला कर सौंप दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला का नाम सिया देवी (65) है. वह बिहार के कटिहार के मनिहारी […]

कोलकाता : बिहार के कटिहार जिले की एक असहाय व भूली भटकी महिला को न्यूटाउन थाना इलाके में देख कर विधाननगर की पुलिस ने उसकी मदद की. उसके घरवालों को सूचित किया और उन्हें बुला कर सौंप दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला का नाम सिया देवी (65) है. वह बिहार के कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के पटेलटोला मोहल्ला की रहने वाली है.
उसे न्यूटाउन के यूनिटेक बिल्डिंग के पास असहाय अवस्था में पुलिस ने देखा और फिर पुलिस उसे मदद के लिए अपने साथ थाने ले आयी. उससे उसके परिवारवालों के बारे में जानकारी लेकर उनसे सम्पर्क किया. इसके साथ ही मनिहारी के एसडीपीओ से भी सम्पर्क कर जानकारी दी गयी. इसके बाद ही भटकी महिला के घर की बेटी सुनिता देवी पहुंची. पुलिस ने उसे महिला को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >