कोलकाता : फूलबागान इलाके में एक मकान मालिक को अपने घर की नाबालिग नौकरानी से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मकान मालिक का नाम तपन भट्टाचार्य है. वह सूरा द्वितीय लेन का रहनेवाला है. पीड़ित 14 वर्षीया किशोरी इस तरह की हरकतों से परेशान होकर परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची थी.
जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह तपन भट्टाचार्य के घर में काम करती थी. उसका मकान मालिक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था. कई बार उसके शरीर के कई गुप्त हिस्सों को छूकर उसे परेशान करता था.
इतना ही नहीं, उस घर के अंदर जब वह शौच के लिए जाती थी, तो वह छिपी नजरों से ओछी हरकतें भी करता था. इससे तंग आकर वह मदद के लिए थाने में आयी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है.घर के अन्य सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं.
