पदच्युत किये गये शराबी पार्षद, पार्टी ने भी जारी किया नोटिस, मंत्री फिरहाद हकीम ने दी जानकारी

कोलकाता : शराब पीकर दुर्गापूजा पंडाल में तोड़फोड़ करने वाले उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगर पालिका के 16 नंबर वार्ड के पार्षद सुमित चक्रवर्ती के खिलाफ राज्य के शहरी विकास व नगर पालिका विभाग के मंत्री फिरहाद हकीम ने कड़ी कार्रवाई की है. पार्षद को चेयरमैन इन काउंसिल (सीआइसी) के पद से निलंबित कर दिया गया है और […]

कोलकाता : शराब पीकर दुर्गापूजा पंडाल में तोड़फोड़ करने वाले उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगर पालिका के 16 नंबर वार्ड के पार्षद सुमित चक्रवर्ती के खिलाफ राज्य के शहरी विकास व नगर पालिका विभाग के मंत्री फिरहाद हकीम ने कड़ी कार्रवाई की है. पार्षद को चेयरमैन इन काउंसिल (सीआइसी) के पद से निलंबित कर दिया गया है और साथ ही जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से उसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस घटना से काफी दुखी हैं. क्योंकि, तृणमूल कांग्रेस की सरकार आम जनता की सरकार है, जो लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ रहती है.
इस प्रकार की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसलिए आरोपी पार्षद सुमित चक्रवर्ती को सीआइसी के पद से हटा दिया गया है और उसका पदभार नगर पालिका के चेयरमैन दिलीप यादव को सौंप दिया गया है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुमित चक्रवर्ती ने शराब के नशे में दुर्गापूजा के पंडाल में तोड़फोड़ की थी. इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पार्षद की जमकर पिटाई की थी. साथ ही स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवायी गयी है. स्थानीय जानकारी के अनुसार, स्थानीय यंग स्टार क्लब की ओर से दुर्गापूजा का आयोजन किया गया था.
आरोप है कि गुरुवार तड़के सुमित शराब के नशे में धुत होकर पूजा पंडाल में पहुंचा और वहां तोड़फोड़ की थी. इस संबंध में उत्तरपाड़ा कोतरंग नगर पालिका के चेयरमैन दिलीप यादव ने कहा कि ऐसी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >