कोलकाता में स्कूल शिक्षक ने छह वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छह वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी संभाग) के कल्याण मुखर्जी ने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित स्कूल में प्रवेश का प्रयास कर रहे […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छह वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी संभाग) के कल्याण मुखर्जी ने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित स्कूल में प्रवेश का प्रयास कर रहे अभिभावकों को रोकने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी. डीसीपी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने ईंट के टुकड़े फेंके जिससे गरियाहाट और लेक थाना के प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये. उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि पुलिस ने खुद और सार्वजनिक संपत्तियों को बचाने के लिए यह कदम उठाया. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए स्कूल प्रशासन उपलब्ध नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >