बंगाल बंद पर बोलीं ममता : दिनाजपुर में दो छात्रों की हत्या के पीछे भाजपा का हाथ, लेना चाहती है राजनीतिक फायदा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर दिनाजपुर जिले में दो छात्रों की हत्या के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है. अब बंद का आह्वान कर पार्टी इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है. ममता ने 12 घंटे के बंद के दौरान भाजपा पर हिंसा फैलाने का […]

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर दिनाजपुर जिले में दो छात्रों की हत्या के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है. अब बंद का आह्वान कर पार्टी इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है.

ममता ने 12 घंटे के बंद के दौरान भाजपा पर हिंसा फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और प्रदेश में सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने के ‘प्रयास को विफल’ करने के लिए प्रदेश के प्रशासन की सराहना भी की.

इटली में मिलान के सरकारी दौरे पर गयीं ममता ने इस बंद को पूरी तरह विफल करार दिया. भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा, ‘उनलोगों (भाजपा) ने स्वयं ही दो छात्रों की हत्या की है और अब वह इसका राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं.’ मध्यप्रदेश और राजस्थान में किसानों की आत्महत्या पर पार्टी ने चुप्पी क्यों साध रखी है. उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर में मारे जा रहे लोगों के बारे में वह चुप क्यों हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >