पश्चिम बंगाल : कांथी में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

हल्दिया: पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक दिलीप घोष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. हमले में श्री घोष सहित भाजपा के लगभग के 15-20 कार्यकर्ता घायल हो गये हैं. घायलों में से दो गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य […]

हल्दिया: पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक दिलीप घोष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. हमले में श्री घोष सहित भाजपा के लगभग के 15-20 कार्यकर्ता घायल हो गये हैं. घायलों में से दो गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य सभी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया.

श्री घोष ने बताया कि कांथी बस स्टैंड के पास भाजपा की सभा थी. सभा में शामिल होने के लिए उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल की रैली कर जा रहे थे. उसी समय उन लोगों पर लाठी व ईंट से हमले किये गये. हमले में श्री घोष सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गये. लगभग 20 मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की गयी.

श्री घोष ने आरोप लगाया कि कांथी के तृणमूल कांग्रेस के सांसद द्विवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हमले किये गये, हालांकि श्री अधिकारी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >