खडगपुर : बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में माकपा नेता गिरफ्तार

खडगपुर : खड़गपुर शहर के उंदा इलाके में एक सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में इलाके के लोगों ने एक माकपा नेता की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम दिलीप विश्वास है. बताया जाता है […]

खडगपुर : खड़गपुर शहर के उंदा इलाके में एक सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में इलाके के लोगों ने एक माकपा नेता की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम दिलीप विश्वास है.
बताया जाता है कि वह बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के शोर मचाने के बाद इलाके के लोगों मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की. वहीं आरोपी दिलीप विश्वास का कहना है कि उस पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. राजनीतिक कारणों से उसे फंसा कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >