कोलकाता : गाय खा गयी धान तो मालिक को मार डाला

कोलकाता : गाय के पड़ोसी के खेत में धान खा लेने के बाद गुस्साये दंपती ने गाय के मालिक की हत्या कर दी. घटना श्यामपुर थाना अंतर्गत गढ़चुबुक इलाके की है. पड़ोसी आैर उसकी पत्नी ने मिलकर गाय के मालिक को इस कदर पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले […]

कोलकाता : गाय के पड़ोसी के खेत में धान खा लेने के बाद गुस्साये दंपती ने गाय के मालिक की हत्या कर दी. घटना श्यामपुर थाना अंतर्गत गढ़चुबुक इलाके की है. पड़ोसी आैर उसकी पत्नी ने मिलकर गाय के मालिक को इस कदर पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में आरोपी पड़ोसी चंद्रकांता बाग को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी फरार है.
जानकारी के अनुसार, पंचू मंडल (64) पशु प्रेमी था. गाय, कुत्ता आैर कई बिल्लियों को पाल रखा था. बुधवार शाम उसकी गाय ने पड़ोसी का धान खा लिया. धान खाते ही चंद्रकांता आैर उसकी पत्नी बौखला उठे. गाय को पकड़ कर रख लिया. पंचू ने दंपती से गाय देने को कहा. साथ ही माफी मांगते हुए धान की कीमत भी देनी चाही लेकिन आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की. जख्मी हालत में पंचू घर पहुंचा जहां उसने दम तोड़ दिया.
मृतक की पत्नी मायके गयी थी. घर के आस-पास नहीं देखे जाने पर ग्रामीणों को शक हुआ. घर के अंदर पहुंचने पर देखा कि वह मृत पड़ा है. स्थानीय लोगों ने पत्नी आैर दोनों बेटों को घटना की खबर दी. मौके पर पुलिस पहुंची. शिकायत के आधार पर चंद्रकांता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >