कोलकाता : रियल स्टेट कंपनी के दस ठिकानों पर आयकर के छापे

कोलकाता : महानगर की एक प्रतिष्ठित रियल स्टेट कंपनी के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा. मंगलवार तड़के ही आयकर विभाग के अधिकारी एल्गिन रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे. इसके साथ ही आयकर अधिकारियों की टीम कंपनी के चेयरमैन के अलीपुर स्थित घर भी पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता आयकर भवन […]

कोलकाता : महानगर की एक प्रतिष्ठित रियल स्टेट कंपनी के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा. मंगलवार तड़के ही आयकर विभाग के अधिकारी एल्गिन रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे.
इसके साथ ही आयकर अधिकारियों की टीम कंपनी के चेयरमैन के अलीपुर स्थित घर भी पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता आयकर भवन के अधिकारियों ने कंपनी के मुंबई और हैदराबाद स्थित कार्यालयों पर भी एक साथ छापेमारी की.
इसके साथ ही कंपनी से जुड़े लोगों के कार्यालयों में भी आयकर अधिकारी पहुंचे थे. खबर लिखे जाने तक कंपनी को सभी ठिकानों पर अधिकारी कागजात खंगालने में लगे हुए थे. उक्त कंपनी महानगर की एक प्रतिष्ठित रियल स्टेट की कंपनी है. महानगर और आस-पास के कई इलाकों में कंपनी के कई साइटों पर काम चल रहा है.
कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी के लिए पहुंचे आयकर अधिकारियों ने कंपनी के एक-एक दस्तावेज मांग कर देखने के साथ सभी लेन-देन की बारीकी से जांच की. इस दौरान पूरे दिन कंपनी के उच्च अधिकारी मौजूद थे और आयकर अधिकारियों के सवालों का जबाब दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >