कोलकाता : चार आइएएस अधिकारियों का बदला गया प्रभार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने चार आइएएस अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है. अंतर्देशीय व जलमार्ग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन प्रकाश को अंतर्देशीय व जलमार्ग विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग का भी अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया है. वहीं, कृषि विभाग की सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के पास कृषि विभाग […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने चार आइएएस अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है. अंतर्देशीय व जलमार्ग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन प्रकाश को अंतर्देशीय व जलमार्ग विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग का भी अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया है. वहीं, कृषि विभाग की सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के पास कृषि विभाग के साथ ही एफपीआइ व हॉर्टिकल्चर विभाग का अतिरिक्त प्रभार था.
अब सिर्फ एफपीआइ व हाॅर्टिकल्चर विभाग की सचिव बनी रहेंगी. आइएएस अधिकारी अवनिंद्र सिंह के पास कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) के सीईओ, एसपीएमजी के निदेशक व सेक्टर-VI आइटीए का सीईओ का प्रभार है, उन्हें डीएलआरएस, पश्चिम बंगाल व डीईओ, कोलकाता दक्षिण का पदभार सौंपा गया है.
डीएलआरएस, पश्चिम बंगाल व डीईओ, कोलकाता दक्षिण पर नियुक्त आइएएस अधिकारी संजय बंसल को कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) के सीईओ, एसपीएमजी के निदेशक व सेक्टर-VI आइटीए का सीईओ का प्रभार सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >