बगीचे में बुजुर्ग की नृशंस हत्या

मालदा : आम के एक बगीचे में सो रहे बुजुर्ग की अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. शनिवार की आधी रात यह घटना मानिकचक थाना अंतर्गत बेगमगंज इलाके में घटी है. खून से लथपथ बुजुर्ग खुशीलाल मंडल (80) बदमाशों से पीछा छुड़ाकर किसी तरह भागकर अपने घर के सामने गिर पड़े. […]

मालदा : आम के एक बगीचे में सो रहे बुजुर्ग की अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. शनिवार की आधी रात यह घटना मानिकचक थाना अंतर्गत बेगमगंज इलाके में घटी है. खून से लथपथ बुजुर्ग खुशीलाल मंडल (80) बदमाशों से पीछा छुड़ाकर किसी तरह भागकर अपने घर के सामने गिर पड़े. लेकिन कुछ बताने से पहले ही उनकी मौत हो गई.
मानिकचक थाना पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरु कर दी है. पारिवारिक सूत्र के अनुसार खुशीलाल मंडल को आम के बगीचे में ही सोने की आदत सी थी. घटना की रात उनके पास रुपये भी थे. अनुमान किया जाता है कि रुपये के लिए ही उनकी हत्या की गई है.
सूत्र के अनुसार बीती रात को खाना-पीना कर खुशीलाल मंडल अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित आम बागान के मचान पर सोने चले गये थे. उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में जख्म के निशान मिले हैं. पुलिस सूत्र के अनुसार उनकी श्वासनली कटी हुई है. घटना के प्रसंग में बुजुर्ग के पोते विकास मंडल ने पुलिस को बताया कि दादा ही अपने पास रुपये भी रखते थे. संभव है रुपये के लिए ही उनकी हत्या हुई है. उनके साथ किसी की रंजिश भी नहीं थी.
मानिकचक थाना के ओसी कुणाल कांति दास ने बताया कि शव के विभिन्न हिस्सों में धारदार हथियार से वार के निशान हैं. अंत्यपरीक्षण के लिए शव को मालदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. मौके से कुछ नमूनों का संग्रह कर जांच की जा रही है. खबर लिखे जाने तक इस संबंध में किसी को हिरासत में लिये जाने की कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >