राफेल डील पर बोले पी चिदंबरम - रक्षा खरीद प्रक्रिया को क्यों नजर अंदाज किया गया, जवाब दे सरकार

कोलकाता : राफेल डील को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने डील की जांच की मांग करते हुए कहा कि इस पर बड़े पैमाने पर बहस की जरूरत है. उन्होंने कोलकाता में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस गंभीर […]

कोलकाता : राफेल डील को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने डील की जांच की मांग करते हुए कहा कि इस पर बड़े पैमाने पर बहस की जरूरत है. उन्होंने कोलकाता में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर पब्लिक डिबेट की जरूरत है और इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए. यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी इसे प्रमुखता से उठा रही है. चिदंबरम ने आगे कहा कि सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि राफेल सौदे में रक्षा खरीद प्रक्रिया को क्यों नजरअंदाज किया गया.

https://t.co/9RIYRdHKPK

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >