ऑटो पलटने से एक यात्री की मौत

कोलकाता. तेज गति से जा रही ऑटो रिक्शा के नियंत्रण खोकर पलट जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गयी. घटना बेलियाघाटा इलाके के मुंशी बाजार के पास बुधवार दोपहर 12.30 बजे की है. मृत यात्री का नाम रमेश चंद्र मित्रा (72) है. वह कैनल ईस्ट बाइलेन में रहते थे. प्राप्त जानकारी के […]

कोलकाता. तेज गति से जा रही ऑटो रिक्शा के नियंत्रण खोकर पलट जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गयी. घटना बेलियाघाटा इलाके के मुंशी बाजार के पास बुधवार दोपहर 12.30 बजे की है. मृत यात्री का नाम रमेश चंद्र मित्रा (72) है. वह कैनल ईस्ट बाइलेन में रहते थे.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सियालदह से बेलियाघाटा जानेवाली एक ऑटो मुंशीबाजार के पास साइड टर्न होकर पलट गयी. उसमें सवार सभी यात्री को काफी चोट आयी है. सभी को एनआरएस अस्पताल में ले जाने पर उसमें रमेश चंद्र मित्रा को छाती में गहरी चोट आने के कारण वहां उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद से ऑटो चालक आॅटो के साथ फरार है. आसपास के ट्रैफिक सिग्नल में लगे कैमरे की मदद लेकर फरार चालक को पकड़ने की कोशिश हो रही है. इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी देर तक रोष व्याप्त रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >