राज्य में डेंगू ने ली फिर एक की जान

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा में फिर डेंगू ने एक की जान ले ली. स्कूल शिक्षिका की डेंगू से मौत हो गयी. मृतका का नाम दीपिका पाल बताया गया है. देगंगा के बेड़ाचापा गांव की रहनेवाली दीपिका देगंगा बेलपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका थी. परिजनों का कहना है कि गत 16 अगस्त […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा में फिर डेंगू ने एक की जान ले ली. स्कूल शिक्षिका की डेंगू से मौत हो गयी. मृतका का नाम दीपिका पाल बताया गया है. देगंगा के बेड़ाचापा गांव की रहनेवाली दीपिका देगंगा बेलपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका थी. परिजनों का कहना है कि गत 16 अगस्त से ही वह बुखार से पीड़ित थी. पहले उसे स्थानीय चिकित्सकों से दिखाया गया, लेकिन स्थिति खराब होने के बाद उसे बारासात के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गयी.
इधर, देगंगा के लोगों का कहना है कि इलाके में प्रशासन की ओर डेंगू व मलेरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए किसी तरह से सतर्कता नहीं बरतने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. विदित हो कि गत साल 2017 में उत्तर 24 परगना में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया था. बड़ी संख्या में लोग डेंगू के शिकार हुए थे. सिर्फ उत्तर 24 परगना जिले में ही डेंगू से 16-17 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें देगंगा में सबसे अधिक प्रकोप था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >